फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में होमगार्ड जवान सहित 10 घायल, 2 रेफर

Sun, 13 Jul 2025 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में होमगार्ड जवान और एक महिला सहित 10 लोग घायल हो गए। 2 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर में कचहरी चौराहे के पास शनिवार रात होमगार्ड मनोज यादव निवासी हिम्मतपुर कोतवाली देहात की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। मनोज व दूसरी बाइक पर सवार सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनू की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। थाना रिजोर के गांव नगला बरी के पास बाइक फिसलने से निशांत निवासी सुनहरी नगर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी थाना क्षेत्र के गांव भांमरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मिथलेश देवी निवासी नगला अमरा और रामचंद्र निवासी घुड़िया थाना एका जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अन्य सड़क दुर्घटनाओं में कांवड़िया हिमांशू निवासी सुजात नगर पचोखरा और संजय निवासी नगला कृपाल थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, दीपक निवासी अंबारी और शैलेष निवासी अहमदाबाद कोतवाली देहात, सुरेंद्र निवासी चोंचा वनगांव घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें