फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनियंत्रित कारों की भिड़ंत में 10 घायल

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज-सराय रोड पर कलिंजर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

घायल योगेश कुमार ने जानकारी दी। जैथरा क्षेत्र के नगला रामराय निवासी परिवार के लोग शुक्रवार को कार से गांव उनासी थाना नयागांव जा रहे थे। अलीगंज-सराय रोड पर कलिंजर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से आमने सामने भिड़ंत हो गई। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सोनी, श्वेता, योगेश कुमार व कमला घायल हो गए। सोनी व श्वेता सगी बहनें हैं। दुर्घटना में पांच बच्चे भी घायल हुए हैं। घायलों में भास्कर, आर्यन, अभिषेक, परी व यदुवंश भी हैं।
लोगों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे घायलों को निकालने में मदद की। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले जाया गया। सीएचसी अलीगंज के चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि दो एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। सोनी की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें