फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव रंजिश में मारपीट, हमला व फायरिंग के 10 मुकदमे दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मतदान और गणना के बाद हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं। मारपीट, हमला और फायरिंग की 10 वारदातों के मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

थाना सकरौली क्षेत्र के गांव जरानी खुर्द निवासी सरोज देवी का आरोप है कि वोट नहीं देने के कारण बुधवार को गांव के ही महाराज सिंह सहित चार लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। मारपीट करने के बाद धमकी देकर चले गए। थाना अलीगंज पुलिस ने गांव विजैदेपुर निवासी बृजमोहन सहित 11 लोगों के खिलाफ चुनाव की हार-जीत को लेकर मारपीट, पथराव और फायरिंग करने और पुलिस बल पर हमलावर होकर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा लिखाया है।
गांव जानीपुर निवासी राजवीर सिंह ने गांव के ही बिजेंद्र सिंह पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने का मुकदमा लिखाया है। थाना निधौली कलां में गहेतू निवासी रामकिशोर ने गांव के ही अखिलेश सहित चार के खिलाफ वोट नहीं देने पर पुत्र और परिजनों की पिटाई करने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना मारहरा में अनुपम निवासी ओरनी ने गांव के ही ओमवीर सहित सात के खिलाफ वोट नहीं देने पर लाठी-डंडा और तमंचा से हमलाकर मारपीट करने का मुकदमा लिखाया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में वोट नहीं देने को लेकर बुधवार को रास्ता रोक कर हमला करने और फायरिंग करने की रिपोर्ट अंतराम ने गांव के ही अभिषेक सहित चार के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना बागवाला में अवधेश निवासी धुआई ने गांव के ही सत्यप्रकाश सहित 14 के खिलाफ मतदान को लेकर पथराव करने और फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जैथरा में मुरसत खां निवासी नगला धनु ने गांव के ही जब्बार खां सहित पांच के खिलाफ रास्ते में ट्रैक्टर रोक कर परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नगला बदन निवासी देवेंद्र ने गांव के ही संतोष सहित पांच के खिलाफ बहन सहित परिजनों की पिटाई करने की रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें