फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.45 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Tue, 08 Sep 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद मतदाताओं की स्थिति स्पष्ट हो गई है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में पहली बार बने मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। सबसे अधिक नए मतदाता सोरों में हैं। जबकि सबसे कम नए मतदाता अमापुर में हैं।
विज्ञापन

जनपद की 423 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य कराया गया। पांच साल में इन ग्राम पंचायतों में 145132 नए मतदाता बने है। ये मतदाता पहली बार पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले वे जिला पंचायत के 23 और क्षेत्र पंचायत के 579 सदस्यों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए अपना वोट डालेंगे। पंचायत चुनाव में इन नए मतदाताओं की भूमिका अहम होगी। सभी ग्राम पंचायतों में ऐसे मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। जो नए मतदाता बढ़े हैं उनमें सबसे अधिक 29460 सोरों में है। अमापुर क्षेत्र में सबसे कम 14095 नए मतदाता बढ़े हैं।

विकास क्षेत्र        नए मतदाताओं की संख्या
पटियाली        20011
गंजडुडवारा        26555
सिढ़्पुरा        15639
कासगंज        24714
सोरों            29460
अमापुर        14095
सहावर         14658

पुनरीक्षण के बाद आवेदन करने वाले मतदाताओं से पहले एक रुपये का शुल्क लिया जाता था। अब यह शुल्क समाप्त कर दिया गया है। जिन ग्रामीणों के नाम सूची में नहीं है वे अपना आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद उनके नामों को सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कर्णवीर सक्सेना, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें