फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी के नाम पर लुट गया बेचारा

Thu, 11 Jul 2013 03:53 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति सीजन-7 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगर आप भी इसमें पार्टिसिपेट करने का मन बना रहे हैं, तो एक बार सोच लें। कहीं आपके साथ्ा कोई धोखा न हो जाए।
विज्ञापन


असल में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन-7’ के नाम पर एक स्टूडेंट से ठगों ने 83000 रुपए ठग लिए।

ऑडीशन के लिए आया था लखनऊ
बीती छह जुलाई को छात्र राहुल पांडेय जब लखनऊ आया, तब उसे अपने ठगे जाने के बारे में पता चला। उसे केबीसी की ओर से ऑडिशन के लिए लखनऊ बुलाया गया था।

राहुल के होश उस वक्त उड़ गए जब उसे यह पता चला कि रियल केबीसी में तो फोन पर किसी तरह की पैसे की मांग ही नहीं की जाती है।

लखनऊ से लौटने के बाद छात्र बुधवार को एसपी से मिला और मामले में कार्रवाई करने की मांग की।

एसपी ने जांच क्राइम ब्रांच के सर्विलांस प्रभारी को सौंपते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें