खामपार। तेलंगाना के कोल्हापुर में खामपार के एक युवक का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस की सूचना पर हैदराबाद में कार्य कर रहे मृतक का भाई भी वहां पहुंच गया। खामपार थाना क्षेत्र के खामपार पांडेय टोला निवासी 20 वर्षीय दीपक गुप्ता करीब चार सप्ताह पहले कोल्हापुर, तेलंगाना में मेघा इंजीनियरिंग कंपनी में ऑपरेटर के पद पर काम करना शुरू किया था। परिवार वालों के अनुसार, सोमवार की रात ड्यूटी करने के बाद मंगलवार की सुबह वह कमरे पर पहुंचा। उसी दिन फंदे से लटका उसका शव मिला।
कंपनी ने दीपक को रहने के लिए कमरा उपलब्ध कराया था। जानकारी मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस व हैदराबाद में काम कर रहे उसके भाई कृष्णा गुप्ता को सूचना दी। अगले दिन भाई कृष्णा ने संबंधित थाने में तहरीर दी। संवाद