रुद्रपुर। गुजरात के सूरत शहर में रामलक्षन क्षेत्र के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह कंपनी में मंगलवार को काम कर रहा था। इस दाैरान करंट की चपेट में आ गया।
बुधवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों ने ठेकेदार पर समय से सूचना नहीं देने का आरोप लगाया है। लुअठही गांव के चनगहां टोला निवासी 22 वर्षीय अवनीश निषाद 24 जून को एक ठेकेदार के माध्यम से सूरत में इलेक्ट्रिशियन का काम करने गया था। मंगलवार को कार्य के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता धर्मेंद्र निषाद दुबई में रहते हैं। परिवार वालों के अनुसार हादसे की जानकारी पहले अवनीश के बड़े भाई को मिली। संवाद