फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक टकराने पर युवकों ने दो भाइयों पर किया हमला

Fri, 27 Sep 2024 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। बाइक टकराने के मामूली विवाद को लेकर गोलबंद युवकों ने बुधवार की रात दो भाइयों पर हमला बोल दिया। इसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। दर्जनों युवकों द्वारा मारपीट की घटना से लक्षीराम चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचते ही हमलावर तितर-वितर हो गए। इस मामले में पीड़ित ने एक नामजद समेत 15-20 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रामगुलाम टोला के गोसाई मंदिर निवासी साहिल पुत्र पिंटू वर्मा ने पुलिस को तहरीर दिया है कि वह 25 सितंबर की रात साढ़े नौ बजे बाइक से अपनी दुकान से घर जा रहा था। अभी कसया रोड के बालाजी मंदिर पर पहुंचा था कि गलत दिशा से आ रहे पथरदेवा निवासी एक व्यक्ति की बुलेट से उनकी बाइक से सट गई। इस बात को लेकर बुलेट सवार उसे गाली देते उसे मारने पीटने लगा। वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाया। कुछ देर बाद उक्त बुलेट सवार ने बांस, राड, डंडा तथा बेल्ट से लैस 15-20 युवकों को बुला लिया। उक्त सभी उसे घेरकर मारने लगे। बचाने आए भाई सन्नी वर्मा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हमले में दोनों भाईयों को प्राणघातक चोटें लगी हैं। वह उसकी बाइक भी छीनकर लेकर चले गए। राहगीरों व लोगों के जुटने पर उनकी जान बची। मारपीट की सूचना पर करीब 10 बजे एक सिपाही होमगार्ड के साथ पहुंचा। पुलिस के पहुंचते हमलावर तितर बितर हो गये। हमले से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानें बंद हो गई। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग गए। घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज निकाल ली गई है। हमलावरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें