फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा युवक, सुनवाई न होने पर किया हंगामा

Mon, 22 Jun 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठा युवक।
विज्ञापन
सलेमपुर। पड़ोसी की दबंगई और प्रशासनिक कार्रवाई में देरी पर युवक ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन

कस्बे के हरैया वार्ड का युवक सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गया। चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठा युवक कुछ देर बाद दीवार में सिर मारने लगा। मौके पर मौजूद लोगों और होमगार्ड जवानों ने उसे संभाला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई।
हरैया वार्ड के विकास कुमार का आरोप है कि पड़ोसी ने मकान निर्माण के दौरान उनकी छत की चहारदीवारी पर दीवार खड़ी कर ली है। वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हालांकि, प्रशासन ने सोमवार को मामले की सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को एसडीएम कार्यालय बुलाया था। विकास समय से पहुंच गया था, मगर आरोपी पक्ष नहीं आया।
इससे नाराज विकास ने कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई नहीं कर सकता तो लिखित रूप से दे दिया जाए, ताकि वह स्कब्जे वाली दीवार को हटा सकें। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह दीवार तोड़ देगा। आरोप है कि अधिकारियों ने उसकी बाताें को दरकिनार कर दिया।
विज्ञापन

इसके वह धरने पर बैठ गया। मामला बढ़ता देख एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र को सूचना दी। एसडीएम ने बताया कि यह मामला संपत्ति और स्वामित्व विवाद से जुड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें