फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पर गिरे पेड़ आवागमन बाधित

Mon, 22 Jun 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। सोमवार की दोपहर में आंधी-बारिश में क्षेत्र में कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गिरे पेड़ों को हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

देवरिया-कसया मुख्य मार्ग पर सिरसिया नंबर एक, पोखरभिंडा लाल मोड़, बलियवां और सारंगपुर समेत कई स्थानों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। एसओ अश्वनी प्रधान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लाैट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें