भाटपाररानी। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। युवक के दोनों पैर कट गए। उसे गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हादसा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पोल संख्या 418 के पास हुआ। एक युवक घायल अवस्था में वहां पड़ा मिला था। स्टेशन मास्टर ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान प्रेम कुमार शाह पुत्र बिंदा शाह निवासी ग्राम सैदपुर, थाना गोरेया कोठी सिवान (बिहार) के रूप में की है। ड्राइवर के मेमो के अनुसार, युवक ट्रेन के आगे आ गया था।
पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल प को पीएचसी भाटपाररानी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस ने सूचना घायल के परिजन को भी दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर भटनी डीके राय ने बताया कि युवक का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। संवाद