भटनी। क्षेत्र के लालचक गांव में मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गए युवक को तीन युवकों ने घेरकर मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भटनी के बेहराडाबर गांव निवासी अनुज यादव सोमवार की रात लालचक गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गए थे। आधी रात को कार्यक्रम में आई एक महिला को बाजार छोड़ने जा रहे थे। आरोप है कि गांव के बाहर तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। दाहिने हाथ में चाकू मारकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया।
पुलिस ने लालचक गांव निवासी राजन साहनी, पवन साहनी और करन साहनी पर प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। संवाद