फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सो रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं की बालीं-मंगलसूत्र छीन ले गया युवक

Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देसही देवरिया। पिपरा मदन गोपाल गांव में बुधवार की रात दो टोले में घर में बरामदे में सो रहीं दो बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि कान की बाली और मंगलसूत्र एक युवक छीन ले गया। दोनों महिलाएं लहूलुहान हो गईं।
शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों पीड़ित परिवारों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव के महुआबारी टोले में सिंहासन सिंह पत्नी के साथ घर पर रहते हैं। बुधवार की रात को भोजन के बाद दंपती बरामदे में सो रहे थे।
रात करीब 12 बजे सिंहासन सिंह चैनल खोलकर बाहर निकले। इसी बीच चोर बरामदे में सो रही परमजोता देवी (73) के पास पहुंचा और कान से सोने की बाला और गले से सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। दंपती के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गांव के ही महुअईया टोला की पानकुंवरी देवी (95) घर के बरामदे में सो रही थीं। रात में करीब 11:30 बजे चोर ने कान से सोने की बाली नोच कर भाग निकला।
पीड़िता के शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सिंहासन सिंह और पानकुंवरी देवी के बेटे रामनगीना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एसओ रामपुर कारखाना अश्विनी प्रधान ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें