फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साइबर क्राइम रोकने के लिए आगे आएं युवा’

Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। नगर के मदन मोहन मालवीय पीजी कॅालेज में बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से उनकी समस्याओं को जाना और उसके समाधान का रास्ता सुझाया। एसपी ने अपनी सफलता की कहानी भी साझा किया। उन्होंने साइबर क्राइम रोकने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान भी किया।

उन्होंने छात्र छात्राओं से मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के प्रयोग में सावधानी बरतने को कहा।कहा किभाटपार रानी क्षेत्र में साइबर अपराध के जरिये अकाउंट से खरीदारी करने या रेल टिकट बुक कराने की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन


इसका कारण है कि यहां के लोग विशेष कर महिलाएं एटीएम के प्रयोग के प्रति जागरूक नहीं है। उन्होंने छात्रों को अपने इलाके के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से 100 नंबर और 1073 पर किसी भी घटना की सूचना देने तथा महिलाओं को 1090 नंबर पर महिला हेल्प लाइन से तत्काल सूचना देने को कहा।

इस दौरान प्राचार्य डॉ. प्रदीप उपाध्याय, पवन कुमार राय, डॉ. मानवेन्द्र मिश्र, डॉ. कमलेश मिश्र, डॉ. सुशील पाण्डेय, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चन्द्र प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें