फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए युवक की पीटकर हत्या

Mon, 23 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट का बदला लेने के लिए नाराज लोगों ने एक युवक को पीटकर मार डाला। घटना रविवार की रात भंडा गांव में हुई। मारपीट में एक अन्य अधेड़ घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन



गौरीबाजार के भंडा गांव निवासी राम परीक्षण मानसिक रूप से कमजोर था। रविवार को किसी बात को लेकर उसका गांव के चंद्रिका से विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट हो गई।

मारपीट के दौरान चंद्रिका के सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चंद्रिका के घायल होने से परिवार वाले गुस्सा हो गए।
विज्ञापन


 मारपीट का बदला लेने के लिए चंद्रिका के घरवाले रामपरीक्षण को खोजते हुए गांव पहुंचे। नाराज लोगों ने राम परीक्षण को देखते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में राम परीक्षण गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना के बाद गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच मेें जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घरवालों ने बताया कि राम परीक्षण मानसिक रूप से कमजोर था। अक्सर लोग उसे परेशान और मजाक करते थे। रविवार को कुछ इसी तरह मारपीट हो गई।

दूसरे पक्ष के लोगों ने बदला लेने के लिए राम परीक्षण को पीटकर मार डाला। जांच के बाद एसओ गौरीबाजार अनिल पांडेय ने बताया कि मारपीट के दौरान युवक घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज होगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें