फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दाैरान मौत

Thu, 08 Oct 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पिंडी-भागलपुर मार्ग पर जिरासो गांव के पास दो दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय करन प्रसाद की बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे अमित की मौके पर ही मौत हो गई थी। लार थाना क्षेत्र के करचो गांव निवासी करन मंगलवार की शाम रिश्तेदार अमित के साथ बाइक से भागलपुर गया था। रात करीब आठ बजे लौटते समय जिरासो ईंट-भट्ठे के पास सामने से आ रहे ऑटो से बाइक की भिड़ंत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने घायल करन को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर उसे देवरिया मेडिकल कॉलेज और बाद में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिवार में चीख-पुकार मच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें