प्रतापपुर। ठाकुरपुर मुर्गिया टोला के पास प्रतापपुर भवानी छापर के पास रविवार को सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बासोपट्टी टोला लालू छापर निवासी प्रदीप राय (18) पुत्र छोटेलाल राजभर और उसका दोस्त अभय प्रसाद (20) पुत्र राजेंद्र प्रसाद शिवरात्रि के दिन मेले से घर लौट रहे थे। तभी उनकी बाइक प्रतापपुर भवानी छापर के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से भाटपाररानी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
प्रदीप राय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भाटपार रानी से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मंगलवार को प्रदीप की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीरामपुर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद