बनकटा। थाना गेट के सामने मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल काॅलेज भेज दिया।
हादसे में ्बाइक सवार रोहित राजभर (19) निवासी बौलिया पांडेय, थाना बनकटा, जनपद देवरिया के सिर में गंभीर चोट लग गई थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि घायल का देवरिया में उपचार चल रहा है।