फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। करौदा मायापुर में मारपीट में घायल राजू ठाकुर (28) की सोमवार शाम लखनऊ के केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करौदा मायापुर निवासी राजू ठाकुर रविवार रात करौदा स्थित देसी शराब और बीयर की दुकान के पास मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर और फिर केजीएमयू लखनऊ भेजा गया। सोमवार शाम करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई।
राजू का पोस्टमार्टम लखनऊ में कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह तक शव गांव पहुंचने की संभावना है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवक की मौत के बाद मुकदमे में धाराएं तरमीम कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें