फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर चालक पर चाकू से हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पिपरी उर्फ बंदी गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने चालक पवन पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

पिपरी उर्फ बंदी गांव निवासी पवन पुत्र सीताराम सोमवार को गांव के पास कंबाइन मशीन से धान की कटाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चला रहा था। बताया जा रहा है कि उसने घर के पास सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान छोटी रार गांव का एक युवक चार पहिया वाहन से वहां पहुंचा और ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट की नौबत आ गई।
हालांकि, आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक दोबारा पवन के घर पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। उधर, घटना के बाद आरोपी के भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि चाकूबाजी की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी में दोनों युवकों के बीच मारपीट के दौरान गाड़ी की चाबी से पवन को चोट लगने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर दोषी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें