फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल
विज्ञापन

देसही देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सीतापट्टी गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मृत युवक के घर में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर गांव के रफीक खान के बेटे का निकाह था। रविवार को तरकुलवा थानाक्षेत्र के बेलम्हा गांव में बरात जा रही थी। गांव के मेराज अली (18), आफताब (21) और इरफान (20) एक बाइक से बरात में जा रहे थे। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सीतापट्टी मोड़ पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। मेराज गाड़ी में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आफताब और इरफान घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बरात जाने वाले लोग भी मौके पर जुट गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। उधर मेराज की मौत से पिता सइम, माता रबुनिशा, बड़े भाई सोहराब, मेहराब, सेराज का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें