फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुबई में बघौचघाट के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 19 Aug 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौचघाट के अहिरौली टोला निवासी 33 वर्षीय अशोक प्रसाद की दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन के अनुसार अशोक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि अशोक करीब तीन माह पहले परिवार पर चढ़े कर्ज को उतारने के लिए दुबई गया था। बहन की शादी में हुए खर्च के कारण परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। दुबई में वह एक निर्माणाधीन भवन में काम करता था।
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अशोक ने फोन पर परिजन से बातचीत की थी। बातचीत के दौरान वह मानसिक रूप से परेशान और उलझन में दिखाई दे रहा था। पिता अर्जुन शाह ने उसे धैर्य रखने और भरोसा दिलाते हुए कहा था कि कर्ज धीरे-धीरे चुका दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसी बीच सोमवार की रात करीब आठ बजे दुबई स्थित एजेंट ने फोन कर परिजन को अशोक की मौत की सूचना दी। खबर मिलते ही मां राजमती देवी, पत्नी बिंदु देवी, भाई संतोष तथा बहन गीता कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
एजेंट के अनुसार दुबई में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव को भारत भेजा जाएगा। परिजन के मुताबिक शव एक-दो दिन में गांव पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें