रामपुर बुजुर्ग। सलेमपुर-मझौली-मैरवा मुख्य मार्ग पर सोहनपुर बाईपास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। जानकारी के अनुसार, कार को किंशु तिवारी निवासी खैराती, थाना दरौली, सिवान (बिहार) चला रहे थे। वहीं बाइक पर सत्य प्रकाश, विशाल कुशवाहा और रंजीत प्रजापतिनिवासी इंगुरी सराय, थाना बनकटा देवरिया सवार थे। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को उमेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य है। संवाद