फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कटरैन में फंदे में लटका मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के ग्राम मठ दनउर में एक युवक (35 वर्ष) शनिवार को फंदे में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम मठदनउर निवासी उदयभान पटेल रामानंद पटेल अपने भाइयों से अलग एक कटरैन के कमरे में रहता था। उसकी पत्नी बहुत पहले ही उसे छोड़कर चली गई थी। गांव वालों ने बताया कि उसकी कोई संतान नहीं थी। वह अवसाद में रह रहा था। शनिवार को अपने कटरैन के कमरे में गमछा से बने फंदे में लटका मिला। कुछ देर बाद घर वालों की नजर पड़ी तो शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और भाटपार रानी पुलिस को सूचना दिए। पुलिस ने फंदे से शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें