फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में चीनी मिल कर्मचारी की मौत, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली मोड़ के पास सड़क हादसे में घायल 55 वर्षीय चीनी मिल कर्मचारी की मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी कैलाश प्रसाद साइकिल से खुखुंदू चौराहे पर बाजार करने जा रहे थे। इसी दौरान शेरवां बभनौली मोड़ के पास किसी वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कैलाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें न्यू पीएचसी खुखुंदू पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हालांकि, देवरिया ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
कैलाश की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रामवती देवी और बेटी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कैलाश गोला गोकरणनाथ स्थित चीनी मिल में कर्मचारी थे। वह बीते अप्रैल से घर पर रह रहे थे। कैलाश ने अपनी दो बेटियों की शादी कर दी थी। अब छोटी बेटी पूजा की शादी होनी बाकी थी। परिजन इसी साल उसकी शादी करने की तैयारी में थे और कई जगह रिश्ते की बातचीत चल रही थी। पति की मौत के बाद रामवती देवी को अब बेटी की शादी की चिंता भी सताने लगी है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत हुई है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें