भटनी। क्षेत्र के उसका गांव निवासी एक युवक की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
उसका गांव निवासी श्याम बहादुर सिंह (32) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते थे। परिजनों के मुताबिक, रविवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।