भटनी। थाना क्षेत्र के वीर सिंहपुर गांव में शुक्रवार की रात टेबल फैन मेंं उतरे करंट की चपेट मेंं आने से 35 वर्षीय राजेश गोंड की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राजेश टेबल फैन का स्विच लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग तत्काल पीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश की मौत के बाद पिता रामनगीना, पत्नी श्रीमती देवी, बेटे निकेश और सत्यम तथा बेटियां नंदिनी और निधि दहाड़े मारकर रोने लगीं।
राजेश पहले विदेश में रहकर कमाते थे। एक साल से घर पर ही रहकर बच्चों की देखभाल कर रहे थे। प्रभारी एसओ मनोज उपाध्याय ने बताया कि करंट से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। संवाद