फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साड़ी के फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

Sat, 19 Jul 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापपुर/रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरुआ में शनिवार को 22 वर्षीय विवाहिता सुमन देवी का शव छत के कुंडे से फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, सुमन देवी की शादी चार दिसंबर 2024 को बंगरुआ गांव निवासी जितेंद्र कुशवाहा से हुई थी।
विज्ञापन

सुमन कतरवा हरदो गांव निवासी स्व. बिलजीत सिंह की पुत्री थी। घटना के वक्त सुमन का पति जितेंद्र कुशवाहा रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में था। घर में सिर्फ सास और ससुर मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सुमन के परिजन दिल्ली में रहते हैं और घटना की सूचना के बाद वे गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें