देवरिया। सलेमपुर तहसील क्षेत्र के प्यासी चौहान टोला में शनिवार की रात मूसलाधार बारिश के दौरान बाजार से घर लौट रहे युवक पर बिजली गिर गई। युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रूपेश चौहान (21) देर शाम बाजार करने के लिए भरौली चौराहे गए थे। बाजार से देर रात वह घर लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज बारिश के बीच अचानक बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो