चनुकी/लार। मायापुर गांव मेंे नहाने गया युवक छोटी गंडक नदी में डूब गया। मौके पर मौजूद गांव के लोग उसे बचने का प्रयास किया।
काफी प्रयास के बाद नदी से उसके शव को निकाला गया। लोग उसे तत्काल सीएचसी लार लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र चुरिया ग्राम सभा के टोला मायापुर निवासी 24 वर्षीय सलिल पुत्र बृजनंद शनिवार की शाम गांव में नदी में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक नदी में डूबने लगा। डूबता देख मौके पर मौजूद गांव के अन्य युवक उसे बचाने के लिए नदी में उतरे, तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर बाद गांव वालों ने उसके शव को बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेहराना पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।