फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हिंदू साम्राज्य दिवस पर गूंजा शिवाजी महाराज का यशगान

Sun, 28 Jun 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने शनिवार को बघौचघाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू साम्राज्य दिवस उउत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य, राष्ट्रभक्ति और आदर्शों का स्मरण किया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अद्वितीय साहस, कुशल नेतृत्व और सुशासन का परिचय दिया। उन्होंने समाज को संगठित कर स्वाभिमान, सुरक्षा और लोककल्याण पर आधारित शासन व्यवस्था स्थापित की,
स्वयंसेवकों ने उपस्थित लोगों से शिवाजी महाराज के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में एकता, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने का संदेश दिया। खंड संघचालक मिठाई लाल तिवारी, अवनीश, पंकज, सुशील आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें