फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर निवासी फसीबुल्लाह सिद्दीकी विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी सिलसिले में मेडिकल जांच कराने के लिए वह बाइक से बिहार गए थे। जांच के बाद बृहस्पतिवार देर रात लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि एनएच-28 पर तमकुहीराज में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कुशीनगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें