भटनी। रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर पर सोमवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने आधार कार्ड और मोबाइल के जरिये युवक की पहचान की। युवक बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चमुखा गांव का रहने वाला आकाश यादव बताया जा रहा है।
बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चमुखा गांव निवासी आकाश सोमवार को गोरखपुर स्थित नाैका विहार घूमने गया था। रात करीब 8:30 बजे वह सिवान पैसेंजर ट्रेन से भटनी रेलवे स्टेशन पर उतरा।
यहां से विजयीपुर जाने के लिए ऑटो पकड़ने के लिए वह रेलवे ट्रैक के रास्ते बाजार स्थित 116 नंबर रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया।