फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस ने हटवाया कब्जा सड़क बंद करने पर हंगामा

Wed, 09 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
कब्जा ध्वस्त करती जेसीबी। 
विज्ञापन
सलेमपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन देवरिया के आदेश पर मंगलवार को कोर्ट अमीन की मौजूदगी में पुलिस ने जमीन से कब्जा हटवाकर वादी को कब्जा दिलाया। कब्जा मिलने के बाद वादी पक्ष सड़क पर चहारदीवारी करने लगा। इसके विरोध वार्ड के लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद सड़क छोड़कर कोर्ट के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
हरैया वार्ड एक जमीन को लेकर करीब 40 साल से कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। कोर्ट ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए पुलिस को मौके पर जाकर आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाल विनोद कुमार सिंह कोर्ट अमीन और वादी पक्ष के अधिवक्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। पैमाइश के बाद वादी को जमीन पर कब्जा दिलाया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादवने मौके पर पहुंचकर कोतवाल और कोर्ट अमीन से सड़क अवरुद्ध नहीं करने का आग्रह किया। एसडीएम ने सड़क छोड़कर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें