फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्रा से बदसलूकी में युवक को थाने में बैठाया

Tue, 11 Aug 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। उग्रसेन पुल से आने-जाने वाली एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर मनबढ़ों पर अभद्रता और बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा एक युवक को घंटों थाने में बैठाने के बाद शाम को छोड़ दिए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन

तहरीर में छात्रा ने कहा है कि पुल पर मरम्मत कार्य के कारण आवागमन प्रभावित है। छात्रा का आरोप है कि मनबढ़ लोग बाइक लेकर पुल पर दिखाई देते हैं, जो जबरदस्ती बाइक पर बैठाने के लिए दबाव बनाते हैं।
मना करने पर बदसलूकी और अभद्रता व्यवहार करते हैं। पुलिस प्रभारी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि छात्रा को बुलाया गया था मगर नहीं आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें