फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri, 28 Jun 2024 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरियारपुर। थाना क्षेत्र के पड़री ढाले के पास गोरखपुर वाराणसी रेल खण्ड पर बृहस्पतिवार को एक पचास वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पाए जाने की सूचना किसी ने बरियारपुर थाने में दी। मौके पर शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में से ही एक व्यक्ति ने शव की पहचान कोतवाल चौहान पुत्र स्व. मुन्नर चौहान निवासी पिपरा चंद्रभान, टोला बड़हरा, थाना सदर कोतवाली के रूप में की।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज देवरिया भेज दिया। इस संबंध में बरियारपुर एसओ दिग्विजय सिंह ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर शव पाया गया था। उसकी पहचान हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें