फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Sat, 27 Apr 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह सरदार नगर रेलवे स्टेशन के पास मिला शव
विज्ञापन

समस्तीपुर का रहने वाला युवक चचेरी बहन की शादी में शामिल होने अलीगढ़ से वैशाली ट्रेन से आ रहा था
सूचना के बाद परिजन पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस, शव लेकर गांव रवाना

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अलीगढ़ से वैशाली एक्सप्रेस पकड़ कर अपने घर जा रहे युवक की सरदार नगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बृहस्पतिवार की देर शाम जब जीआरपी ने मोबाइल चार्ज में लगाया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के पहुंचने के बाद जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया।
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाने के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी कौशल कुमार (24) पिता स्व. नथुनी साह अलीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। 25 अप्रैल को चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह वैशाली एक्सप्रेस से घर आ रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सरदार नगर रेलवे स्टेशन के किनारे रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंचे जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद युवक के पास उसकी शिनाख्त में जुट गई। जीआरपी ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन को जैसे ही चार्ज में लगाकर ऑन किया तो उसके परिजनों का फोन था। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-तैसे बहन की आई बरात का स्वागत करने के बाद परिजनों ने विवाह संपन्न कराया। इसके बाद रात में परिजन देवरिया के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद शव को लेकर गांव रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें