फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्चे को मारने के आरोप में पिता सहित पांच पर मुकदमा

Sat, 27 Apr 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम को पत्थर पर पटक कर मारने का मामला, बच्चे की मां ने पति सहित पांच को बनाया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता अपने 14 माह के मासूम बच्चे को लेकर घर छोड़कर जा रही थी। इसी दौरान उसके पति व उसके ससुरालियों ने रोक लिया। विवाहिता के पति ने बच्चे को लेकर जान से मारने की नीयत से पत्थर पर पटक दिया, जिससे इलाज के क्रम में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस मामले में मां की तहरीर पर पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
सदर कोतवाली के महुआबारी शांति नगर निवासी शायरा खातून पत्नी अलीशेर खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2022 में अलीशेर खां से हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। 22 अप्रैल को दहेज के लिए ससुराल में पति के अलावा सास तारा बेगम, ननद जुलेखा, जेठानी शबाना खातून, जेठ दिलशेर खां प्रताड़ित करने लगे। इससे आजिज आकर उसने घर छोड़ने का फैसला लिया और अपने 14 माह के पुत्र आरिफ को लेकर गांव में भागना चाही। लेकिन, ससुराल वालों ने उसे पकड़ कर बच्चे को छीन लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर पहुंचे पति अलीशेर खां ने बच्चे को जान से मारने की नीयत से पत्थर पर पटक दिया। इससे पुत्र मौके पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीणों की सहायता से बच्चे को लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां से हालत नाजुक देखकर डाॅक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर में इलाज के दौरान 23 अप्रैल को मासूम पुत्र की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को शायरा खातून कोतवाली पहुंची और पति सहित पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस पति सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें