रामपुर कारखाना। स्थानीय थाना क्षेत्र के कमधेनव गांव निवासी धर्मेश साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके मित्र झारखंड प्रदेश के कोडरमा निवासी आनंद कुमार यादव ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर देवघर बुलाया।
पीड़ित का आरोप है कि देवघर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए लगभग 10 हजार रुपये नगद, कक्षा 10वीं व 12वीं के अंकपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा डेबिट कार्ड अपने पास रख लिया। मांगने पर न तो सामान वापस कर रहा है, बल्कि मोबाइल फोन पर जान-माल की धमकी भी दे रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है । जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।