फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा थाने में युवक लहूलुहान, वीडियो वायरल

Mon, 28 Oct 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना परिसर में रविवार को एक लहुलुहान युवक द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। युवक, एसआई पर पांच हजार रुपये लेकर उसके विपक्षी को छोड़ने के साथ ही मारपीट करने की बात कह रहा है। वीडियो में युवक पुलिसिया कार्रवाई से खिन्न होकर अपशब्द बोलने की बात स्वीकार कर रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा युवक थाना क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। दो पक्षों में विवाद की स्थिति में युवक को पुलिस थाने लाई थी। युवक का आरोप है कि थाने के एक पुलिसकर्मी ने धन बल के प्रभाव में आकर विपक्षी की मदद की गई। इससे युवक खिन्न हो गया और थाने में ही वीडियो बनाते हुए आरोप लगाने लगा। वीडियो में कुछ फरियादी महिलाएं तो दिख रही हैं, लेकिन पुलिस का कोई जिम्मेदार नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि युवक के घायल होने के बावजूद उसे चिकित्सकीय सहायता देने के विपरीत वीडियो बनाने का मौका कैसे मिला? जिम्मेदार पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? जो भी हो थाना परिसर में बना यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि यह साइको केस हैं, अर्थात् युवक विक्षिप्त है। उसने स्वयं कहीं अपना हाथ काट लिया है और थाने में आकर बकवास कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें