फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Mon, 30 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम गांव के बड़का टोला में पुरानी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खोराराम बड़का टोला निवासी प्रदीप चौहान के अनुसार, 24 नवंबर की रात करीब 10 बजे गांव के चार लोग उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावर जान-माल की धमकी देकर भाग गए। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें