बरियारपुर। थाना क्षेत्र के लाहिलपार गांव में दुकान पर चाय पीने जा रहे युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाहिलपार निवासी कैलाश चौहान ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि छह नवंबर की सुबह करीब आठ बजे वह एक रिश्तेदार को लेकर महुआनी चौराहे पर चाय पीने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही सूरज जायसवाल ने रास्ते में उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके चेहरे और पैर में चोटें आईं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ सलेमपुर गौरव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद