फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान चोरी के आरोप में युवक को पीटा

Mon, 02 Feb 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई पांडेय गांव में रविवार की भोर में एक युवक को दो घरों के बरामदे में रखा धान चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक की निशानदेही पर चोरी की छह बोरी धान और एक साइकिल बरामद किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। खुखुंदू क्षेत्र के महुई पांडेय गांव निवासी रामदयाल पांडेय और सीताराम पांडेय के घर के बरामदे में रखा धान रविवार की भोर में एक युवक चुराकर भाग रहा था। इसी बीच परिजनों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर ग्रामीण चोर का पीछा करने लगे। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिय।
विज्ञापन

युवक ने अपना नाम भवन चौहान निवासी जमुआ नंबर एक सलेमपुर कोतवाली बताया। रामदयाल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का अभियोग दर्ज कर युवक से पूछताछ की। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवक के बताने पर छह बोरी चोरी का धान और एक साइकिल बरामद हुई है। उसने चोरी की बात कबूली है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें