फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार घायल

Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार गांव के मोड़ पर शनिवार की रात साइकिल सवार दुकानदार को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नूनखार गांव निवासी भरोसा गुप्ता (60) खुखुंदू कस्बे में बैग सूटकेस की दुकान चलाते हैं। वह शनिवार की रात में दुकान बंदकर साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह नूनखार-भटनी मार्ग पर गांव के मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से जा रहे बाइक सवार ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे भरोसा गुप्ता सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा है। उधर, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। चोटिल को अस्पताल भिजवाया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें