फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन गए युवक को पीटा, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। रिश्तेदार को ट्रेन पर चढ़ाने गए युवक को पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस रविवार शाम आरोपी शंभू यादव निवासी विजयीपुर बिहार और अभिषेक यादव निवासी रायबारी भटनी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के रायबारी गांव निवासी संजीव यादव शुक्रवार शाम किसी रिश्तेदार को ट्रेन पर चढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन गए थे। आरोप है कि, टिकट घर के सामने रेलवे टावर के पास दो युवक बेवजह उलझ गए। अचानक विवाद मारपीट में बदल गई और आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवकों में मारपीट हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें