खुखुंदू। थाना क्षेत्र के ठाकुर बरडीहा गांव में आपसी विवाद के बाद पड़ोसियों ने 30 वर्षीय युवक को घेरकर लाठी-डंडों से पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मां-बेटे और दो बेटियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव निवासी अवधेश यादव का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसियों ने एकजुट होकर अवधेश को घेर लिया और पिटाई कर दी। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
.....
मारपीट में दो गिरफ्मार
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो गांवों में मारपीट के मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिपरी उर्फ बंदी गांव में पूर्व में दर्ज मुकदमे से नाराज संजय प्रसाद पड़ोसियों से भिड़ गया। वहीं, दुलहूं गांव में दुर्गेश मध्देशिया ने पड़ोसियों से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद