फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक पर चाकू से हमला, घायल

Tue, 17 Nov 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। ठाकुर गौरी गांव में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने ग्राम प्रशासक अवधेश राजभर के भतीजे विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ की कलाई के पास गहरा घाव होने पर आठ टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

गांव निवासी रामानंद का 20 वर्षीय बेटा विशाल कुमार शाम को गांव के बाहर गया था। आरोप है कि कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद चाकू से वार कर दिया।
घायल होकर विशाल के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर भाग गए। परिवार के लोग उसे सीएचसी लार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। खरवनिया चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्रकरण को दिखवाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें