भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के महुआबारी चौराहे पर मंगलवार की देर रात हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान प्रिंस यादव (17) पुत्र प्रभुनाथ यादव, निवासी जिरासो, भाटपार रानी के रूप में हुई । घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद