फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Thu, 02 Jul 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ओनिया उर्फ ओनबिलाई गांव निवासी एक युवक ने गांव के दो लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओनिया ऊर्फ ओनबीलाई गांव निवासी विशाल शर्मा के अनुसार, 24 जून की शाम करीब सात बजे उनके घर के पास स्थित पुलिया पर गांव के पृथ्वीराज उपाध्याय से किसी बात को लेकर गाली-गलौज और विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद जब वह शिकायत लेकर उनके घर पहुंचे तो वहां मौजूद अंगद उपाध्याय ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

विशाल शर्मा का कहना है कि आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें