फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Feb 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी 
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के चैनपुर ईंट भट्ठा के पास से पुलिस ने एक युवक को लाइसेंसी रिवाॅल्वर के साथ गिरफ्तार किया। बरामद असलहा कुशीनगर जनपद से चोरी हुआ था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महुआडीह महेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में शुक्रवार को एसआई धर्मेंद्र कुमार मिश्र व राघवेंद्र सिंह हमराहियों के साथ कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीह निवासी विरेंद्र सिंह पुत्र शिवधर सिंह के चोरी हुए रिवाॅल्वर की घटना में शामिल बदमाश की तलाश में निकले थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने चैनपुर भट्ठा के पास से संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम विरेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. शंकर प्रसाद निवासी थरूआडीह थाना हाटा, जनपद कुशीनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से लाइसेंसी रिवाॅल्वर बरामद हुई। जो कुशीनगर जनपद से चोरी की गई थी। इसके बाद महुआडीह थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की रिवाॅल्वर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रिवाॅल्वर कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरूआडीह से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें